यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की सराहना

यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की सराहना

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव को उच्च शिक्षा का पर्याय माने जाने वाले हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने एडवांस्ड मैनेजमेंट ऑफ यूरोलॉजिकल डिसीजेज के लिए प्रमाणित करते हुए प्रशस्ति पत्र से नवाजा है। भिलाई मूल के युवा यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन ने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के ऑनलाइन सेशन्स में यह उपलब्धि हासिल की है। इन विशेष सत्रों का आयोजन 25 सितम्बर से 18 दिसम्बर 2025 के बीच किया गया था।

प्रारंभिक शिक्षा बीएसपी स्कूल मे प्राप्त करने के बाद डॉ नवीन वैष्णव ने एमबीबीएस, एमएस और फिर यूरोलॉजी एवं ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) सर्जरी में एमसीएच किया। अधेड़ तथा प्रौढ़ लोगों को यूरोलॉजी की समस्याओं से मुक्त रखकर उनके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना उनका ध्येय वाक्य है।

#UrologistBhilai #HarvardSchool #RenalTransplant

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *