रूंगटा यूनिवर्सिटी के Smart Coat को भारत सरकार से पेटेंट

रूंगटा यूनिवर्सिटी के Smart Coat को भारत सरकार से पेटेंट

भिलाई। भारत सरकार ने रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी (आर-1) के आविष्कार को पेटेंट प्रदान किया है। यह कोट सोलर फैर्बिक से बना है जिसमें सेंसर लगे हैं। यह कोट पहनने वाले की सेहत की रियल टाइम मॉनीटरिंग करता है। कोट फेफड़ों में पानी भरने, सांस की परेशानी, ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट, दिल की धड़कन में गड़बड़ी और ब्लड शुगर के बढ़ने घटने की जानकारी रियल टाइम में प्रदान करता है।

इस तकनीक को रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. सौरभ रूंगटा और फैकल्टी डॉ. संदीप भट ने विकसित किया है। उन्होंने बताया कि यह कोट पहनने वाले व्यक्ति के शरीर की लगातार निगरानी करता है और खतरे की स्थिति बनते ही खुद अलर्ट जारी करता है। अब कोट का क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा।

यह स्मार्ट मेडिकल कोट सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जिन्हें लगातार स्वास्थ्य निगरानी की जरूरत होती है, लेकिन जो हर समय अस्पताल में नहीं रह सकते। ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में जहां अस्पताल, डॉक्टर और आधुनिक जांच सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। वहां इस कोट के जरिए मरीज का डेटा सीधे डॉक्टर तक पहुंचाया जा सकता है।

खतरनाक बदलाव पर खुद सक्रिय हो जाता सेंसर

यह स्मार्ट कोट सोलर फैब्रिक से बना है, जिसमें लगे फोटोवोल्टिक टेक्सटाइल फाइबर पहनने के दौरान ही ऊर्जा पैदा करते हैं। इसी ऊर्जा से कोट में लगे सभी बायोसेंसर सक्रिय रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस कोट को पहनता है, शरीर से जुड़ी अहम जानकारियां स्वत: रिकॉर्ड होने लगती हैं।

इसमें लगे ईईजी-ईसीजी सिस्टम मूवमेंट ट्रैकिंग, गंध-संवेदी और वॉइस-फ्रीववेंसी एनालिसिस तकनीक के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति तनाव में है या नहीं, नींद पूरी हो रही है या नहीं, जरूरत से ज्यादा भोजन कर रहा है या लगातार मानसिक दबाव में है। इन सभी संकेतों का विश्लेषण एक मेन मॉड्यूल और मोबाइल व क्लाउड प्लेटफार्म पर होता है, जिससे कोई भी कहीं से भी देख सकता है। इसके साथ ही डॉक्टर, परिजन या आपातकालीन सेवाओं को स्वत: संदेश भेज दिया जाता है, जिससे समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

क्लिनिकल ट्रायल की भी तैयारी

एथिक्स कमेटी की मंजूरी लेने के बाद क्लिनिकल ट्रायल से जुड़ा पूरा प्रस्ताव भारत सरकार की नियामक संस्था केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पचारिक रूप से आवेदन भेजा जाएगा और उनकी स्वीकृति जरूरी होगी।

#RungtaInternationalSkillUniversity #R1 #SmartCoat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *