विधायक रिकेश ने की हीमोफीलिया पीड़ित छात्र की मदद

विधायक रिकेश ने की हीमोफीलिया पीड़ित छात्र की मदद

भिलाई। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध विधायक रिकेश सेन इस बार एक छात्र की मदद के लिए आगे आए हैं। कक्षा दसवीं का छात्र आरूष हीमोफीलिया से पीड़ित है। उसे समय पर इंजेक्शन नहीं मिल पाने के कारण वह परेशान था। विधायक ने केवल इंजेक्शन की व्यस्था तत्काल करवाई बल्कि आगे के इलाज कर परिवार को स्थायी राहत प्रदान की है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के पास आरूष का मामला आया था। वह हीमोफीलिया से पीड़ित है। इस बीमारी में व्यक्ति के खून में थक्का बनाने वाला फैक्टर नहीं होता। इसके चलते उसे कभी भी इंटरनल या एक्सटर्नल ब्लीडिंग का खतरा होता है। इसके लिए उसे समय समय पर हीमोफीलिया बी (फैक्टर-9) का इजेक्शन लगता है।

आरूष की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। ऐसे नाजुक समय में परिवार इंजेक्शन की अनुपलब्धता के कारण काफी परेशान था। परिजनों ने जब विधायक रिकेश सेन से मदद की गुहार लगाई, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इंजेक्शन मंगवा कर पाखले परिवार को राहत पहुंचाई।

विधायक श्री सेन ने केवल तात्कालिक सहायता ही नहीं की बल्कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न आए, इसके लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने सिविल सर्जन और सुपेला शासकीय अस्पताल प्रभारी से सीधी चर्चा की। सुपेला अस्पताल में भविष्य के लिए ‘हीमोफीलिया फेक्टर-9’ इंजेक्शन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी ऐसी दिक्कतों का सामना अब दोबारा नहीं करना पड़ेगा।

#Hemophilia #MLARikeshSen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *