शंकराचार्य महाविद्यालय की उज्ज्वला भोंसले को शिक्षा में पीएचडी
भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की शोधार्थी श्रीमती उज्जवला भोसले को उनके शिक्षा विषय के शीर्षक शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति एवं आत्मविश्वास का उनकी शिक्षक कुशलता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन पर डॉक्टर और फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई। इस शोध कार्य को इन्होंने शोध निदेशक डॉ संतोष कुमार शर्मा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई एवं सह शोध निदेशक डॉ एन पापा राव शिक्षा विभाग कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के निर्देशन में पूर्ण किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा एवं अकादमिक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव सहित सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।
#PhD #SSMV












