सरकारी स्कूलों में नया गणवेश, बुनकरों को भी फायदा
राायपुर। छत्तीसगढ़ में नए सत्र से 60 लाख स्कूली बच्चे नए गणवेश (स्कूल यूनीफार्म) में नजर आएंगे। सरकार ने ड्रॉपआउट दर में कमी लाने और छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अगले शैक्षणिक सत्र से पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं अब नीली चेक शर्ट और ब्राउन पेंट में नजर आएंगे। नई यूनिफॉर्म तैयार करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन सहकारी संघ को सौंप गई है।
सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ उनका लुक बदलेगा बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नए स्कूल यूनिफॉर्म लागू करने का निर्णय लिया है। अब तक पहनी जाने वाली सफेद शर्ट और नीली पेंट की जगह अब छात्र-छात्राएं ब्राउन रंग की पेंट के साथ नीले रंग की चेक शर्ट में दिखाई देंगे।
यह नई यूनिफॉर्म देखने में अधिक आकर्षक और व्यवस्थित होगी, जिसे निजी स्कूलों की यूनिफार्म के समान डिजाइन किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है की नई यूनिफॉर्म का मकसद सिर्फ ड्रेस में बदलाव करना नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों पढ़ने वाले बच्चों का आत्म बल और आत्मविश्वास बढ़ता भी है। आकर्षक और बेहतर यूनिफॉर्म से विद्यार्थियों का स्कूल के प्रति लगाव मजबूत होगा साथ ही सरकारी स्कूलों की छवि को भी मजबूती मिलेगी.
नई यूनिफॉर्म तैयार करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन सहकारी संघ को सौंप गई है। योजना के तहत करीब 60 लाख यूनिफॉर्म बनाई जाएंगी. इस प्रक्रिया में संघ से जुड़ी 329 पंजीकृत समितियों के बुनकर सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में स्थानीय रोजगारों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
इस योजना को मौजूदा शैक्षणिक सत्र में बिलासपुर और अंबिकापुर जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। वहां नई यूनिफॉर्म को विद्यार्थियों अभिभावकों और शिक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसी सफलता को देखते हुए सरकार ने अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को साल में दो बार निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रखना है। सरकार का कहना है कि इस योजना के प्रभाव से ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और स्कूलों में छात्रों के नियमित उपस्थिति बढ़ेगी।
#NewSchoolUniform #Handloom












