साइंस कालेज में ऑनलाइन सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन

साइंस कालेज में ऑनलाइन सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन

दुर्ग। शासकीय वी. वाय. टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए दिनांक 6 फरवरी 2026 को एक ऑनलाइन सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “वित्तीय साक्षरता के माध्यम से करियर मार्गदर्शन: शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम” विषय पर आधारित था।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम SEBI के सहयोग से EXCELLENCE GLOBAL SKILLS-Training and Development Organization द्वारा आयोजित किया गया, जो पूर्णतः निःशुल्क था। कार्यक्रम का आयोजन सेबी प्रशिक्षक सुश्री रुचिता संतोष मुनोट द्वारा ज़ूम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक किया गया, जिसमें महाविद्यालय के बी.कॉम. संकाय के 104 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में संचालित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, करियर नियोजन, निवेश के मूल सिद्धांतों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. प्रीति तन्ना टौंक (सहायक प्राध्यापक) तथा डॉ. कुंदन जांगड़े (अतिथि व्याख्याता), वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

#VYTScienceCollege #Softskill

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *