हम्पी गैंगरेप- मर्डर में 3 दोषियों को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

हम्पी गैंगरेप- मर्डर में 3 दोषियों को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले साल एक गैंगरेप हुआ। मामला विदेशों में भी गूंजा। जिसकी गैंगरेप कर हत्या की गई वह एक विदेशी टूरिस्ट थी। अदालत ने इस घटना को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों मल्लेश उर्फ हांडी, साई और शरणप्पा को कोर्ट ने पिछले हफ्ते दोषी पाया था और अब फांसी की सजा दी है।

6 मार्च 2025 को सनापुर झील और तुंगभद्रा नहर क्षेत्र में हुआ था। लोक अभियोजक नागलक्ष्मी ने अदालत को बताया कि एक 29 साल की भारतीय महिला होमस्टे चलाती थीं। अपने गेस्ट महाराष्ट्र के पंकज, ओडिशा के बिबास, अमेरिकी पर्यटक डेनियल और एक इजराइली महिला को रात करीब 10:30 बजे तुंगभद्रा नहर के पास तारों का नजारा दिखाने ले गई थीं।
इसी दौरान तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और पैसों को लेकर विवाद शुरू किया। आरोपियों ने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया और उन्हें बाहर निकलने से रोकने के लिए पत्थर फेंके। भारतीय महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला घोंटा गया और फिर सामूहिक बलात्कार किया गया। 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक के साथ भी सामूहिक बलात्कार किया गया।नहर में धक्का दिए गए पुरुष पर्यटकों में से एक की बाहर न निकल पाने के कारण मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसी तरह बच निकले। घटना के बाद पीड़ितों ने सदमे की हालत में पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गंगावती ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

#HampiGangRape #DeathSentence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *