हाइटेक में मैक्सिलोफेशियल सर्जन डे, डेन्टल स्टूडेंट्स ने खेला स्किट
भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय मुख एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस (International Oral and Maxillofacial Surgeon’s Day) हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन चेहरे, मुंह और जबड़े की जटिल सर्जरी करने वाले सर्जनों के योगदान को सम्मानित करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में इसी उद्देश्य से डेन्टल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एक नाटक का मंचन किया गया।
विद्यार्थियों ने बताया कि मैक्सिलोफेशियल सर्जन क्या होते हैं और ये किस तरह लोगों के जीवन को आसान और बेहतर बनाते हैं। उन्होंने बताया कि अक्ल दाढ़ से लेकर टूटे जबड़े, चेहरे पर लगे गंभीर जख्मों से लेकर तम्बाकू और गुटखा से खराब हुए मुख का इलाज मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के दायरे में आता है। इसमें चोट या किसी अन्य गंभीर बीमारी के अलावा जन्मजात विकृतियां भी शामिल होती हैं। सर्जरी के बाद मरीज एक सामान्य जीवन जी सकता है।

नाटक प्रस्तुत करने वाले इन विद्यार्थियों में रूंगटा कालेज ऑफ डेन्टल साइंसेज एंड रिसर्च के सुष्मिता भट्टाचार्य, सुश्री सुमन दाश, टीवी श्रीजा, तनीषा कहार, तपोब्रत मुखर्जी, तीर्थंकर माइती, वन्या जैसवाल, स्वीटि सिंह, ग्रविता तथा मृगांका जायसवाल शामिल थीं। इनके साथ ही इनके शिक्षक डॉ कनु पाण्डेय, डॉ प्रत्युष, डॉ बुशरा एवं डॉ सलोनी भी मौजूद थे।
नुक्कड़ नाटक के पश्चात मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ आफरीन आफताब ने विद्यार्थियों के साथ ही हाईटेक अस्पताल प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने जनजागरूकता के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर डॉ रंजन सेनगुप्ता, डॉ अंजना चौधरी, डॉ सुमन राव, डॉ नवीन वैष्णव, अपूर्व वर्मा, डॉ वैष्णवी शर्मा, डॉ झलक परमार, ऑपरेशन्स हेड अमित द्विवेदी, एचआर हेड शुभम शुक्ला एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
#MaxillofacialSurgeon #HitekHospital #RungtaDental












