94 साल की दादीमां ने खेल मैदान पर छुड़ाए सबके छक्के

94 साल की दादीमां ने खेल मैदान पर छुड़ाए सबके छक्के

जयपुर।  94 साल की उम्न में पानी देवी ने ऐसा उपलब्धि हासिल की है, जो युवाओं में भी जोश भर देगी। चेन्नई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में पानी देवी गोदारा ने अलग-अलग स्पर्धाओं में 4 गोल्ड मेडल जीतकर बीकानेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इन खेलों में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और भाला फेंक में उन्होंने अंकतालिका में शीर्ष स्थान पाया और चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
पानी देवी राजस्थान के सूदूर जिले बाड़मेर से आती है। पानी देवी गोदारा के पोते जयकिशन ने अपनी दादी को स्पोटर्स के लिए मोटिवेट किया है, जो उनके कोच भी हैं। पानी देवी के पोते ने मीडिया को बताया कि एक बार दादी पानी देवी को स्टेडियम ले गए। यहां बच्चों को प्रेक्टिस करते देख उन्होंने कहा कि ये तो मैं भी कर लूंगी, जिसके बाद पोते जयकिशन ने दादी को एथलेटिक्स की ट्रेनिंग देना शुरू किया। आज पानी देवी कई प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा चुकी हैं।
पानी देवी अपने जीवन को याद करते हुए बताती हैं कि उन्होंने परिवार के साथ मिलकर खेती बाड़ी संभाली। 30 साल की उम्र में पति गुजर गए, तो आठ बच्चों की परवरिश भी की। पानी देवी ने कहना है कि उन्होंने अपनी युवा अवस्था में खूब मेहनत की। लकड़ियों की गठरी उठाई। पांच पांच किलो आटा पीसा करती थी। खेती बाड़ी में भी खूब काम किया।

#PaniDeviGodara #4Gold #AsianChampionship

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *