अलग-अलग रंगों में लौटकर आई डाकपेटी, इसमें डलेगी मेयर की पाती

अलग-अलग रंगों में लौटकर आई डाकपेटी, इसमें डलेगी मेयर की पाती

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित परिसर में महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने मेयर की पाती का शुभारंभ कराया। निगम द्वारा आमजनता को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा।

यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर निराकरण नहीं हो सका तो, उसका ठोस कारण भी प्रभारी अधिकारी बतायेगे, और यह सब संभव होगा निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल ‘मेयर की पाती’ से। यह पाती लेटर बाक्स से निकलकर सीधे प्रभारी अधिकारी को जायेगी तथा संबंधित समस्या का समाधान करायेगी।
साकेत में लगा नीले, पीले, हरे लेटर बाक्स – ‘मेयर की पाती’ व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेशद्वार पर नीले, पीले व हरे तीन रंगों के लेटर बाक्स स्थापित किया गया। जिसमें नीले रंग के लेटर बाक्स में पेयजल से जुड़ी समस्याओं, पीले रंग के बाक्स में स्ट्रीट लाईट विद्युत से जुड़ी समस्याओं तथा हरे रंग के लेटर बाक्स में साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के आवेदन पत्र डाले जा सकते हैं।
इन लेटर बाक्स में आमजन द्वारा डाले गये शिकायत पत्रों को तत्काल निकालकर उन्हें कम्प्यूटर में दर्ज किया जायेगा तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाईल पर व्हाट्सअप के माध्यम से पत्रों को प्रेषित किया जायेगा, पत्र प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी समस्या पर तत्काल संज्ञान लेंगे तथा आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न कराते हुये निर्धारित समयसीमा 24 घंटे के अंदर समस्या का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करायेंगे। किसी कारणवश समाधान निर्धारित समय में नहीं हो पाता, तो इसका ठोस कारणों से प्रभारी अधिकारी निगम आयुक्त को अवगत कराते हुये अपना प्रतिवेदन देंगे तथा यह बतायेंगे कि समस्या का समाधान कब तक संभव हो सकेगा।

#Letter_Box #Mayor_Ki_Paati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *