टूट गया किंजल का "लव मैरिज", पर प्यार हारकर भी जीत गया

टूट गया किंजल का “लव मैरिज”, पर प्यार हारकर भी जीत गया

अहमदाबाद। सनातन ने लोगोंं को प्रेम सिखाया, जहां के पंथों ने “मनखे मनखे एक” का महामंत्र दिया, आज वह प्यार की दुर्दशा देखते ही बनती है। किंजल के प्यार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मशहूर सिंगर किंजल ने जब प्रेम विवाह किया तो दो समाजों में ठन गई। दो समाजों के बीच की तनातनी को खत्म करने के लिए किंजल ने अपने प्रेम विवाह को तिलांजलि दे दी। समाज के व्यापक हित में अपनी कुर्बानी देकर प्यार हारकर भी जीत गया।

गुजरात में मशहूर सिंगर किंजल दवे की सगाई के बाद गायिका किंजल रबारी की लव मैरिज पर विवाद खड़ा हो गया था। किंजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से अशोक चौधरी के साथ शादी की है। इसके बाद गुजरात में बवंडर खड़ा हो गया था। दोनों समुदायों के अग्रणियों को यह शादी नगवार लगी थी।

किंजल ने दोनों समुदायों के नेताओं के बीच क्लास का झगड़ा रोकने का फैसला किया।  रबारी और चौधरी कम्युनिटी के नेताओं के बीच समझौते के बाद किंजल और अशोक को कम्युनिटी के नेताओं को सौंप दिया गया।

यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई थी जब राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार विवाह के पंजीकरण में माता-पिता की रजामंदी (दस्तखत) को अनिवार्य बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि लव मैरिज के मामले नियमन में रहे और लव जिहाद को राेका जा सके।

इससे पहले पाटण से आने वाली सिंगर किंजल रबारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने इंटर-कास्ट मैरिज की है, और पुलिस से सिक्योरिटी की भी मांग की थी, उन्होंने कहा था कि उन्हें और उनके पति को जान का खतरा है। तब किंजल रबारी अपने प्रेम विवाह पर अड़ गई थीं। इसके चलते गुजरात में रबारी और चौधरी समाज में तनाव आया था।

सिंगर किंजल रबारी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टग्राम पर 4 लाख 56 हजार से अधिक फॉलोवर हैं। किंजल रबारी से पहले धुव्रीन शाह से सगाई करने वाले किंजल दवे ने रिश्ता तोड़ने से मना कर दिया था। तब उनके फैसले पर ब्राह्मण समाज ने सवाल खड़े किए थे।

#Love_Marriage #Against_Love #Love_Jihad #Kinjal_Rabari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *