दो नेत्रहीनों को मिलेंगी महादानी स्वर्गीय दिनेश कुमार जैन की आंखें
दुर्ग। नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से दुर्ग के मधुबन नगर निवासी स्वर्गीय श्री दिनेश कुमार जैन के निधन उपरांत उनके नेत्रदान की प्रेरणादायी प्रक्रिया संपन्न हुई। उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्रज्योति प्राप्त होगी। यह जैन परिवार की संवेदनशीलता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
श्री दिनेश जैन के निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी बबिता जैन, पिता शांतिलाल गोधा, पुत्र साहिल जैन, डॉ. राहिल जैन, पुत्री खुशबू जैन तथा भाई राजेश, राकेश एवं पूनम जैन की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, चेतन जैन, सपन जैन, प्रभुदयाल उजाला एवं राजीव अग्रवाल मधुबन नगर स्थित निवास पर उपस्थित रहकर नेत्रदान की व्यवस्था संभाली।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ. श्रीया पंजवानी, डॉ नीलांजना टोप्पो, डॉ विधि अग्रवाल,डॉ विनम्र झा एवं नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने श्री जैन के निवास स्थान पहुंचकर कॉर्निया संकलित किए।
स्वर्गीय श्री जैन के पुत्र डॉ. राहिल जैन ने कहा कि पिता के असामयिक निधन से पूरा परिवार और समाज गहरे शोक में है। ऐसे कठिन समय में नेत्रदान का निर्णय लेना अत्यंत भावुक क्षण था, किंतु गोधा परिवार पूर्व में भी नेत्रदान कर चुका है। समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिससे दो नेत्रहीन व्यक्तियों का जीवन आलोकित होगा और पिता की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।
चेतन जैन ने कहा कि दिनेश जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। कम उम्र में उनके निधन से समाज के सभी वर्गों में शोक की लहर है। ऐसे कठिन समय में परिवार द्वारा लिया गया नेत्रदान का निर्णय निश्चित ही समाज में जागरूकता बढ़ाएगा। नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान मधुबन नगर स्थित निवास पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नम आंखों से इस पुण्य कार्य के साक्षी बने।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभुदयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने स्वर्गीय श्री दिनेश कुमार जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जैन परिवार को इस महान निर्णय हेतु साधुवाद दिया।
#NavdrishtiFoundation #EyeDonation












