दो मासूमों को कुएं में धकेला, तीसरे को लेकर खुद भी कूदी

दो मासूमों को कुएं में धकेला, तीसरे को लेकर खुद भी कूदी

खरगोन। एक अजीब सी घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया। फिर अपने दुधमुंहे शिशु के साथ खुद भी कूद गई। पर जब जान पर बन आई तो उसने हाथ पैर मारना शुरू कर दिया। उसे तैरना आता था इसलिए किसी तरह वह खुद बाहर आ गई। पर तीनों बच्चों को अपने प्राण गंवाने पड़े। घटना के साथ उसका पति खेत गया हुआ था। इस घटना से पति भी अवाक है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीनों मासूम बच्चों को खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भोमवाड़ा के बीच स्थित एक खेत में यह घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला नानी बाई ने अपने दो वर्षीय पुत्र अर्जुन और चार वर्षीय पुत्र करण को खेत में बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह स्वयं भी अपने लगभग 15 दिन के शिशु को लेकर कुएं में कूद गई।
सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव-भोमवाड़ा के बीच खेत में घटना हुई है। पुलिस के अनुसार नानी बाई तैरना जानती थी। उसने कुएं के अंदर मौजूद रस्सी और सीढ़ी का सहारा लेकर किसी तरह बाहर निकलने में सफलता पा ली, लेकिन तीनों मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सनावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति कालू मजदूरी करने के लिए खेतों में गया हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। नानी बाई के पति कालू ने बताया कि वह अपने करीब 20 अन्य साथियों के साथ खंडवा जिले के पिपलूद क्षेत्र से मजदूरी करने के लिए खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव आया हुआ था। ये सभी लोग यहां गेहूं काटने का काम कर रहे थे और खेत के पास ही अस्थायी रूप से रह रहे थे।

#Mother_Kills_3_Children

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *