नशे के विरुद्ध महिलाएं एकजुट हो आवाज उठाएं- डॉ डीएन शर्मा
भिलाई। अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व सिलाई–कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाज सेविका विनीता पांडे ने तीन माहों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “आज के समय में महिलाओं का शिक्षित और हुनरमंद होना जरूरी है ताकि वे स्वावलंबी हो सकें ।”
कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ डी एन शर्मा ने कहा, ‘श्रमिक क्षेत्रों के परिवारों में गरीबी व बीमारी का बोझ महिलाओं के कंधे पर आ जाता है । पुरुषों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन के कारण परिवार सामाजिक–आर्थिक बर्बादी की ओर अग्रसर हो रहे हैं । महिलाएं घर के भीतर व बाहर नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें’
स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और नई पीढ़ी को बेहतर संस्कार देने का आवाहन किया । संस्था की अध्यक्ष शानू मोहनन ने महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए अपनी संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं के लिए विविध खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण श्रमिक क्षेत्र में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के प्रशिक्षक पुष्पा चौहान, संगीता, पूजा गुप्ता, खुशबू सिंह, मैमून निशा के अलावा संयोजिका सोनम गुप्ता व समाजसेवी गायत्री सिंह का सम्मान भी किया गया । भारतीय परिधान स्पर्धा में प्रतिभा सिंह, सृष्टि गुप्ता, शिल्पा देवी तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दौड़ में पल्लवी शोभा, सिम्मी; सुई धागा दौड़ में सुजाता सिंह, सृष्टि, शीतल साहू व रिंकी साहू को तथा चम्मच रेस में चम्मच दौड़ में प्रतिभा सिंह, राजेश्वरी व रिंकू साहू को क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिया गया ।कुर्सी दौड़ में सितारा बेगम, काजल यादव व भारती को पुरस्कृत किया गया । सभी प्रशिक्षणार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया । संगीत शिक्षिका नीलांजना व ड्राइंग शिक्षक श्री राजेश बसक द्वारा अपने विद्यार्थियों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर में अभिलाषा सिंह, राधा, अल्पना विजय,संजू साहू, किरण, गायत्री वर्मा, प्रेमा दुबे, रीता, सुनीता साहू, विद्या दुबे,अर्चना दुबे और अभिषेक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#Utkrishta_Sanstha #Dr_DN_Sharma












