पाटणकर कन्या महाविद्यालय में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पाटणकर कन्या महाविद्यालय में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 25 से 28 फरवरी तक प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन ‘विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत की संवाहकÓ विषय पर अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। उद््घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. सी. एस. रॉबिन्सन की उपस्थिति में आमंत्रित व्याख्यान में महिलाओं की सामाजिक, वैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रथम दिवस सिंपोजियम में 12 शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
द्वितीय दिवस पावर प्वाईंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में डॉ. सतीश सेन, शासकीय वीवाईटी विज्ञान महाविद्यालय एवं डॉ. हेमा कुलकर्णी, शासकीय मॉडल महाविद्यालय, धनोरा उपस्थित रहे। लिलेश्वरी साहू ने प्रथम, रुद्रानी विश्वास एवं साक्षी जांगड़े ने द्वितीय तथा आयुषी एवं काजल बारले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रसायनशास्त्र विभाग ने प्रथम, भौतिकी विभाग ने द्वितीय एवं वनस्पति विज्ञान विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ दिवस पर आमंत्रित वक्ता डॉ. रेणु महेश्वरी, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय भाटागांव रायपुर द्वारा विकसित भारत 2047, प्राचीन काल में चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, इसरो में महिला वैज्ञानिकों का योगदान पर प्रस्तुति दी गई। विज्ञान पोस्टर में 16 प्रतिभागी एवं मॉडल प्रदर्शनी में 26 प्रतिभागी ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रणाली खोब्रागड़े प्रथम, लुकांक्षा वर्मा द्वितीय तथा निधि एवं विधि तृतीय स्थान पर रहीं। मॉडल प्रतियोगिता में आयुषी एवं कोमल प्रथम, खुशी चंद्राकर, माया साहू, तेजस्विनी एवं तारिणी द्वितीय तथा रजनीत कौर, सरिता महतो एवं रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक डॉ. विजयलक्ष्मी नायडू एवं डॉ. मौसुमी डे, सहायक प्राध्यापक, शासकीय वीवाईटी पीजी महाविद्यालर्य रहे। समापन सत्र में सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. मीरा गुप्ता एवं आयोजन समिति, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. लता मेश्राम, डॉ. यासमीन फातिमा परवेज, डॉ. मोहम्मद शोएब एवं अतिथि व्याख्याताओं के द्वारा हुआ तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुषमा यादव द्वारा किया गया।

#NationalScienceDay #GirlsCollegeDurg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *