पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम

पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम

दुर्ग। शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) एवं उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला बीएफएसआई सेक्टर पर आधारित रही। कार्यशाला 9 मार्च से 12 मार्च तक संचालित की गई। उक्त कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, स्टॉक मार्केट की कार्यप्रणाली, बीमा क्षेत्र तथा निवेश के अवसर की संपूर्ण विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सागर अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रहे। विशेष अतिथि अशोक कुमार सिंह, स्टेट डायरेक्टर आर सेटी छत्तीसगढ़ रहे। उन्होंने बताया कि शेयर म्यूचुअल फंड के माध्यम से अपनी आय से किस प्रकार बेहतर रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है साथ ही आइडियल पोर्टफोलियो की जानकारी प्रदान की। साथ ही एनएसडीएल सीएसडीएल एवं डी.मेट अकाउंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब अत्यंत ही रोचकता एवं उदाहरण के माध्यम से दिया गया। साथ ही बताया गया कि किस प्रकार आप एक रुपये से भी आप अपनी आय सृजित कर सकते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रंजना श्रीवास्तव ने बीएफएसआई सेक्टर में रोजगार के अवसर एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ के द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का आयोजन पीपीटी, केस स्टडी के माध्यम से अत्यंत रोचक रहा। उक्त कार्यशाला में उत्तीर्ण विद्यार्थी द्वितीय चरण में प्रवेश हेतु पात्र होंगे। परीक्षा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर संचालित की गई। उक्त कार्यशाला में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं बीबीए की 75 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ मंजूलता साव सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग रही। कार्यक्रम में दीपक ठाकुर, डॉ वैभव शंकर सोनी का विशेष सहयोग रहा। समापन सत्र में डॉ अनिल जैन; विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग डॉ केएल राठी, डॉ विजय कुमार वासनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीकॉम, एमकॉम एवं बीबीए की छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

#Patankar_Girls_College_Durg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *