पीएम अन्नदाता आय संरक्षण : दलहन हेतु पंजीयन 31 मार्च तक

पीएम अन्नदाता आय संरक्षण : दलहन हेतु पंजीयन 31 मार्च तक

मुंगेली। शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है, इसके तहत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द मूंगफली, सोयाबीन एवं रबी फसलों जैसे चना, मसूर, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
कृषि विभाग के उपसंचालक वीणा ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत अरहर का समर्थन मूल्य 08 हजार रूपए, सोयाबीन 05 हजार 328 रूपए, मूंग 08 हजार 768 रूपए, उड़द 07 हजार 800 रूपए, मूंगफली 07 हजार 263 रूपए, चना 05 हजार 650 रूपए, मसूर 06 हजार 700 रूपए और सरसों का 05 हजार 950 रूपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु किसान पंजीकरण पोर्टल में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

#PM-AAS #Pulses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *