फर्जी IAS बनकर रचाई 26 शादियां! दहेज में लाखों रुपए वसूले

फर्जी IAS बनकर रचाई 26 शादियां! दहेज में लाखों रुपए वसूले

गोरखपुर। इटावा के एक युवक ने फर्जी आईएएस बनकर 26 शादियां कर डालीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसने गोरखपुर की लड़की से 26वीं शादी की। रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह निषाद अब तक कुल 26 शादियां कर चुका है। पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच  कर रही है। युवक की तलाश में उसके ठिकानों पर रोज दबिश दी जा रही है।

11 मार्च को कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी राधेश्याम कश्यप की छोटी बेटी का विवाह, इटावा के रहने वाले प्रीतम सिंह निषाद के साथ हुआ था। शादी के अगले ही दिन परिजनों को पता चला कि दूल्हा फर्जी आईएएस है। न ही उसकी तैनाती मानिकपुर जिले में एसडीएम पद पर है।

आरोपी की बहन और जीजा भी इस फ्रॉड में शामिल है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जरूरत पड़ने पर गोरखपुर से भी एक टीम इटावा भेजी जा सकती है। आरोपी द्वारा लड़की पक्ष से कुल 15 लाख नगद सहित 18 से 20 लाख रुपए हड़प लिये गए थे। परिजनों को जब यह पता चला कि आरोपी और उसकी बहन की तरफ से लड़की को बेचने की तैयारी चल रही है तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में वह इटावा पहुंचे और किसी तरह लड़की को लेकर गोरखपुर वापस लौट आए। यहां आकर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस की जांच और प्रीतम के गांव वालों से पता चला है कि यह उसकी 26वीं शादी थी। उसके खिलाफ इटावा के थाने में दो लड़कियों ने मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। वहीं, गांव वालों का कहना है की वह और उसका परिवार कई साल पहले गांव से भागा हुआ है।

#Fraud_IAS #26Marriages

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *