बीएसपी में नवाचार; नवविवाहित कार्मिकों को दिया वेडिंग गिफ्ट

बीएसपी में नवाचार; नवविवाहित कार्मिकों को दिया वेडिंग गिफ्ट

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में वेडिंग गिफ्ट सम्मान समारोह का आयोजन कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) शांतनु देबसिकदार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के महत्वपूर्ण व्यक्तिगत पड़ावों को सम्मानित करने की परंपरा संगठन की समावेशी एवं सहयोगात्मक कार्य-संस्कृति का परिचायक है।
इस समारोह का उद्देश्य नवविवाहित कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ-साथ संगठन और कर्मचारियों के मध्य आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
श्री देबसिकदार ने नवविवाहित कर्मचारियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल, सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली, गुणवत्ता मानकों के पालन तथा पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (सी.सी.एस. प्रचालन) इलुका निखिल एवं जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (सी.सी.एस., एस.बी.एस.) रेड्डी रामामूर्ति नायडु को संयंत्र की ओर से वेडिंग गिफ्ट प्रदान किया गया। विभाग के सहकर्मियों ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (एस.एम.एस.-2) एन. पी. टोप्पो, मुख्य महाप्रबंधक सचिवालय के प्रतिनिधि एवं जूनियर इंजीनियर संजीव सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एच.आर.–स्टील जोन-2) सिकंदर इंदोरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में ए.एल.डब्ल्यू.ओ. के. डी. बघेल एवं ए.एल.डब्ल्यू.ओ. (एच.आर.–स्टील जोन-2) आर. के. ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

#BhilaiSteelPlant #WeddingGift

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *