भारती विश्वविद्यालय के जॉब फेयर में 17 कंपनियों की भागीदारी
दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित जॉब फेयर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, तथा प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्याओं युवाओं ने अपनी सहभागिता दी ।
कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार तथा डॉ. ए. के. दुबे के प्रेरणादायी उद्बोधन एवं एचआर प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ हुई, अतिथियों ने प्रतिभागियो को करियर निर्माण के लिए निरंतर परिश्रम, कौशल विकास और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जॉब फेयर में भाग लेने वाली कंपनियों में वी-वन, मारुति सुजुकी – नेक्सा, मशरूम प्राइवेट लिमिटेड, एग्रोस्टार, बी.एम. शाह, मित्तल हॉस्पिटल, जस्ट डायल, किया मोटर्स – साईराम किया, टेक्नो टास्क बिजनेस सॉल्यूशन्स, स्क्वेयर बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड, पेटीएम, वी.एस. इंडस्ट्रीज, प्रमिला स्टील्स, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन, द कंसल्टेंट्स, करियर बियॉन्ड प्राइवेट लिमिटेड तथा गेट कॉलेज एडमिशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल थे ।
जॉब फेयर के दौरान साक्षात्कार और अन्य चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से पांच सौ से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जो विश्वविद्यालय और क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत से जोड़ना तथा उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी छात्रों की प्रतिभा, उत्साह और तैयारी की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया, जिसमें एडवोकेट श्रुति राव, श्री आदित्य शाह, श्री लव ताम्रकार, डॉ. चंद्रिका अहिरवार, श्रीमती आराध्या पाठक तथा श्री प्रियंशु चंद्राकर का सक्रिय योगदान रहा। विश्वविद्यालय प्रबंधन तथा प्लेसमेंट सेल ने भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#Bharti_University #Job_Fair












