भिलाई की छात्रा स्नेहा ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

भिलाई की छात्रा स्नेहा ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

भिलाई। शंकराचार्य विश्वविद्यालय जूनवानी भिलाई की छात्रा स्नेहा सिंह ने राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रैसलिंग पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय शहर एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। स्नेहा सिंह का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में यह 37 वा पदक है।
यह राष्ट्रीय स्पर्धा 11 से 15 नवंबर तक अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में आयोजित थी । इस इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पूरे देश के 29 राज्यों से सैकड़ो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। 55 किलोग्राम वजन वर्ग से खेलते हुए स्नेहा सिंह ने 12 मार्च को यह उपलब्धि हासिल की है।
आर्म रेसलिंग खिलाड़ी स्नेहा सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह निवासी जवाहर नगर भिलाई विगत 3 वर्षों से इस खेल में सफलताएं अर्जित करते आ रही हैं। इसके पूर्व स्नेहा सिंह ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत एवं कांस्य पदक विजेता भी रही हैं।

#Sneha_Singh #Arm_Wrestling

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *