महिला दिवस पर सुर संगीत संगम ने किया लता नाइट का आयोजन
भिलाई| सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स और ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी ने 115वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में लता मंगेशकर नाईट का आयोजन किया। आयोजन में 15 से अधिक कलाकारों ने लता जी के कालजयी गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश की प्रतिष्ठित गायिकाओं शिप्रा मंडल, रुपाली सखारे, अलका शर्मा, माया बैनर्जी, रीतू मिश्रा, तृप्ति साहू, मंजीता भारद्वाज, शाहीन खान, दीपा बोकाडे, रश्मि घाटे और नमिता गांगुली ने लता के सुपरहिट और सदाबहार गीतों की भावपूर्ण एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषिका ज्योति धारकर ने किया। सभी सुरीली गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से शाहीन खान ने पुरुष और महिला दोनों स्वर में प्रस्तुत गायन ने दर्शकों की विशेष सराहना की।
मुख्य अतिथि समाजसेविका रजनी बघेल थीं। विशिष्ट अतिथियों में ब्रह्मकुमारी आशा बहन, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर तथा डॉ. मीता डे उपस्थिति थे। गायक एवं संगीत गुरू दीपेन्द्र हालदार विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजन समिति के महेश कुमार विनोदिया ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#SurSangeetSangam #BSP-OA












