ये दो सांसद नहीं लेते सैलरी. एक तो उद्योगपति पर दूसरा कौन?
चंडीगढ़। लोकसभा में दो सांसद ऐसे भी हैं जो सैलरी नहीं लेते। इनमें से एक तो प्रसिद्ध उद्योगपति हैं जो इससे ज्यादा सैलरी अपने मुलाजिमों को देते होंगे पर दूसरे सांसद एक ऐसे आम आदमी हैं जिनके पास ज्यादा कुछ नहीं है। इंडिया टुडे की एक क्वेरी के जवाब में लोकसभा सेक्रेटेरिएट से मिले आरटीआई के जवाब के मुताबिक, इसमें एक बीजेपी से और दूसरे कांग्रेस पार्टी से आते हैं।
ये दो सांसद कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल और इनर मणिपुर से सांसद डॉ बिमोल अकोइजाम अंगोमचा हैं। इसके अलावा जिंदल ने अपने सरकारी भत्ते या दूसरे अलाउंस भी नहीं लेने का फ़सला किया है। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, दोनों सांसद बहुत अलग-अलग फाइनेंशियल बैकग्राउंड से आते हैं।
कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है, जबकि इनर मणिपुर से सांसद डॉ बिमोल अकोईजाम अंगोमचा ने करीब 97 लाख रुपये की संपत्ति बताई है। जिंदल 18वीं लोकसभा के सबसे अमीर सदस्यों में से भी हैं। फिर भी वे सबसे अमीर नहीं हैं। यह खासियत गुंटूर से तेलुगु देशम के सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी के नाम है। इन्होंने 5,705 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है। उनके बाद बीजेपी सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। इन्होंने 4,568 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है।
कितने सांसद ले रहे सैलरी?
लोकसभा 543 में से 481 मौजूदा सदस्य सैलरी ले रहे हैं, लेकिन आरटीआई के जवाब में बाकी सांसदों का स्टेटस नहीं बताया गया है। यह ध्यान देने वाली बात है कि संसद के निचले सदन में कुल 543 सीटें हैं। हालांकि अभी दो खाली हैं।
#MP_Loksabha #Salary












