व्हे प्रोटीन में होते हैं सबसे ज्यादा अमीनो एसिड, जल्दी पचता है

व्हे प्रोटीन में होते हैं सबसे ज्यादा अमीनो एसिड, जल्दी पचता है

जिम जाने वालों को अक्सर प्रोटीन सप्लीमेंट लेते हुए देखा होगा। प्रोटीन पाउडर में मौजूद आवश्यक अमीनो एसिड मसल्स के लिए काफी जरूरी होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वेट ट्रेनिंग या रेजिस्टेंस एक्सरसाइज करते हैं। फिटनेस गुरू और अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रोटीन पाउडर पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि नॉन वेजिटेरियन लोगों को प्रोटीन प्राकृतिक रूप से मिलता है और एक्स्ट्रा सप्लीमेंट की जरूरत तभी होती है जब हार्ड ट्रेनिंग की जा रही हो। प्रोटीन पाउडर को फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह मसल्स गेन, मसल्स रिपेयर और रिकवरी में मदद करता है।

शेट्टी कहते हैं, ‘ये मिथ बनाए हुए हैं कि फिटनेस काफी मुश्किल है। मैंने आज तक प्रोटीन पाउडर नहीं लिया है। मैं अंडे, चिकन, दाल, चावल लेता हूं। वेजिटेरियंस को भी प्रोटीन उपलब्ध है लेकिन कभी कभार वो भी उस अनुपात में मिलता नहीं है जितनी हम ट्रेनिंग करते हैं। तो प्रोटीन या सत्तू ले सकते हैं। आपको एक अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए.’

प्रोटीन पाउडर्स में सबसे फेमस है व्हे प्रोटीन पाउडर क्योंकि शरीर द्वारा आसानी से डाइजेस्ट कर लिया जाता है। इसमें शरीर की जरूरत के मुताबिक, सभी 9 अमीनो एसिड होते हैं जो इसे कंप्लीट प्रोटीन बनाते हैं।

व्हे प्रोटीन को दही के पानी को विभिन्न विधियों द्वारा सुखाकर बनाया जाता है इसलिए ये एक मिल्क प्रोडक्ट है। इसके अलावा केसिन, सोया, अंडे का सफेद प्रोटीन, मटर प्रोटीन जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं जो अलग-अलग जरूरतों और शारीरिक प्राथमिकताओं के अनुसार चुने जा सकते हैं।

#WheyProtein #SunilShetty

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *