शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

दंतेवाड़ा। शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में विगत दिवस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सरिता उईके उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुप्त कैलाश मिश्रा एवं श्री प्रशांत अग्रवाल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा द्वारा की गई।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने छात्राओं को समय के महत्व को समझाते हुए आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सुव्यवस्थित अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि सरिता उईके ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक विश्वंत कुमार रहे, जबकि मंच संचालन श्रीमती नियति अग्रवाल एवं झरना साहू द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। वार्षिकोत्सव के अंतर्गत छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विगत दिवस को आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकगण एवं छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार साहू, अर्चना झा, डॉ. सत्यव्रत त्रिपाठी, राहुल गारखेडे, डॉ. सुभाष सोनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह वार्षिकोत्सव छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।

#MahendraKarmaGirlsCollege

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *