शिक्षा में माताओं की सहभागिता : "अंगना मा शिक्षा" व माता उन्मुखीकरण

शिक्षा में माताओं की सहभागिता : “अंगना मा शिक्षा” व माता उन्मुखीकरण

बीजापुर। कन्या आवासीय विद्यालय बीजापुर में जिला स्तरीय “अंगना मा शिक्षा एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी एवं पार्षदगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक के रुप श्री घासी राम नाग विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं का सम्मान किया गया तथा शिक्षा से जुड़ी अनेक रोचक एवं प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर एफएलएन Foundational Literacy and Numeracy मेला भी आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। सभी अतिथियों और माताओं ने मेले का अवलोकन कर गतिविधियों का आनंद लिया और बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को करीब से समझा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री गुडला शंकर रेड्डी ने उपस्थित माताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एपीसी विजेंद्र सिंह भदौरिया, बीआरसी राजेश मिश्रा, श्रीमती उमेश्वरी साहू, वसीम खान, रमन झा सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#Angna_Ma_Shiksha #Mothers_Role_in_education

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *