संदीप को छोड़कर संदीप के साथ चली गई गर्भवती ब्याहता

संदीप को छोड़कर संदीप के साथ चली गई गर्भवती ब्याहता

ग्वालियर। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी को अपने साथ रखने के लिए पति ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। सुनवाई के दौरान पत्नी का जवाब सुनकर पति सन्न रह गया है। पत्नी ने कहा है कि मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। इसके बाद कोर्ट ने भी याचिका रद्द कर दी है। साथ ही कहा है कि आपलोग काउंसलिंग के जरिए आपस में ही इसे सुलझाएं।

दरअसल, यह फैमिली ड्रामा करीब एक महीने से चल रहा है। पीड़ित संदीप की गर्भवती पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। प्रेमी का नाम भी संदीप ही है। वह महिला से उम्र में छोटा है। दोनों अहमदाबाद में रह रहे थे। महिला अपने घर से 27 फरवरी 2026 को प्रेमी के पास गई थी। अब वह उसी के साथ रहना चाहती है।

महिला के पति संदीप ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महिला ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि मैं पति के साथ नहीं जाऊंगी। मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। यह सुनकर पति स्तब्ध रह गया है। साथ ही कोर्ट ने भी उस याचिका को बंद कर दिया और महिला को अपनी मर्जी से जाने की अनुमति दे दी।

इसके साथ ही ग्वालियर हाईकोर्ट ने दोनों को नसीहत दी है कि काउंसलिंग के माध्यम से विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। महिला और उसके पति का पहले से एक बच्चा है। वहीं, महिला दूसरी बार गर्भवती है। वह छह माह की गर्भवती है। इसके बावजूद महिला ने अपने पति को छोड़ दिया है। संदीप के साथ महिला की शादी 4 मई 2023 को हुआ था।

#Wife_Ditches_Husband #Courtroom_Drama #Strange_Love

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *