साहित्य, संस्कृति, खेल में भी आगे हैं पाटणकर गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं
दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति साहू मुख्य अतिथि थीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय सिंह प्राचार्य, साइंस कॉलेज दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा, रेडक्रास, राष्ट्रीय सेना योजना एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का सराहनीय कार्य किया है। पुरस्कार छात्राओं को प्रेरित करने उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करने एवं उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का महत्पूर्ण अवसर होता है।

मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने कहा कि कड़ी मेहनत समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से लक्ष्य अवश्य प्राप्त होता है। अत: लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सदैव कार्य करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय सिंह ने कहा कि हमें शिक्षा के साथ ही समाजिक दायित्व का भी निर्वहन करना पड़ता है, ज्ञान संघर्षो द्वारा प्राप्त होता है। असफलता के बाद ही सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महाविद्यालयीन पत्रिका कैम्पस न्यूज का विमोचन किया गया।
वार्षिक पुरस्कार समारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूचीं में इस वर्ष प्रथम अनामिका सिंह बीएससी, नेहा सिन्हा, एमएससी गृहविज्ञान, युरानी चंदेल एमए गृहविज्ञान रही, द्वितीय पर माधवी देवांगन एमएससी वनस्पति शास्त्र, भूमि चन्द्राकर एमएससी प्राणीशास्त्र रही, तृतीय आयशा खान बीकॉम, मानसी प्रसाद बीएससी गृहविज्ञान, मनीषा प्रजापति एमए अर्थशास्त्र रही, सातवें पर नोमिका साहू एमए भूगोल रही, आठवें पर सुष्मिता पाढ़ी एमएससी रसायन शास्त्र, दसवें पर नितिषा राणा एमएससी भौतिक शास्त्र को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय की कुल 32 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया।
क्रीड़ा गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय के खिलाड़ी जिन्होंने विभिन्न खेलों में महाविद्यालय की ओर से विष्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन खिलाडिय़ों को 1100/- रू. का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, ये खिलाड़ी है- कबड्डी- झरना ठाकुर, वॉलीबाल- कोमलसिंह, रेणुका, दीप्ति राठौर, हॉकी- जान्हवी यादव, मीनाक्षी उमरे, हर्षा गोडे, भूमिका धनकर, बास्केट बॉल- अर्चना निषाद, समृद्धि कौर भाटिया, क्रिकेट- प्रिया साव, मनस्वी निर्मलकर, मानसी सिंह ठाकुर, मानश्री मौर्या, रंजिता लकरा, रिया सिंह, फुटबॉल- उर्मिला निर्मलकर, श्रुति यादव, योगेश्वरी निषाद, रेनु यादव, विकासिनी कौशिक, लक्ष्मी सिन्हा, नंदिनी देवांगन, हिना निर्मलकर, नेटबॉल- सीमा, रेसलिंग – प्रेमा ढीमर।
महाविद्यालय की उत्कृष्ट छात्राएॅ- राष्ट्रीय सेवा योजना – निशा निर्मलकर, रेडक्रास – लुभना अमन खान, क्रीड़ा- अर्चना निषाद, आर्या अवस्थी, ग्रीन आर्मी- की दीप्ति ठाकुर, एक्वा क्लब- प्रिया राउत को सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में क्ले मॉडलिंग, कोलॉज मेंकिंग, रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर प्रतियोगिता एवं वार्षिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने एकल, युगल, समूह नृत्य (पंथी नृत्य) की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर देवानंद वर्मा, मुकेश भारदीय, झरना वर्मा, डॉ. अनिल जैन, डॉ. अमिता सहगल, डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ यशेेश्वरी ध्रुव एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। डॉ. ऋतु दुबे ने क्रीड़ा गतिविधियों के पुरस्कार वितरण का संचालन किया तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ अनुजा चौहान छात्रसंघ प्रभारी ने किया।
#Girls_College_Durg #Annual_Function












