सुकमा : महिला दिवस पर बस्तर संभाग में महा जनसुनवाई सप्ताह
सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए “महा जनसुनवाई सप्ताह“ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 8 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा, जिसका मुख्य केंद्र इस बार बस्तर संभाग को बनाया गया है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन 13 मार्च को होगा। जो कलेक्ट्रेट बस्तर के प्रेरणा कक्ष में 13 मार्च को आयोजित की जाएगी, इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर और सुकमा की पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी सुश्री दीपिका शोरी, सह-प्रभारी श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं श्रीमती सरला कोसरिया उपस्थित रहेंगी।
पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतों के लिए रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय (शास्त्री चौक) में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा सहायता के लिए वाट्सअप नंबर +91-9098382225 या ईमेल cgmahilaayog@gmail.com पर भी अपनी बात रखी जा सकती है।
#IWD #Sukma #Maha_Jansunwai_Saptah












