17वीं राज्य यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग में बीेएसपी बॉक्सिंग क्लब का शीर्ष स्थान

17वीं राज्य यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग में बीेएसपी बॉक्सिंग क्लब का शीर्ष स्थान

भिलाई। 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय यूथ एवं जूनियर (बालक एवं बालिका) बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी बॉक्सिंग क्लब के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में संयंत्र के खिलाड़ियों ने यूथ एवं जूनियर दोनों वर्गों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

यूथ वर्ग में बीएसपी टीम ने कुल 34 अंकों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की। इस वर्ग में श्री वाई. उमेश ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ‘बेस्ट बॉक्सर’ का खिताब भी हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में श्री गिरवान सिंह ने 50–55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं श्री वाई. उमेश ने 55–60 किलोग्राम वर्ग तथा श्री गौतम सिंह ने 60–65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त श्री डी. साई किरण ने 70–75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया, वहीँ श्री पुरेंद्र भाई पटेल ने 47–50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

इसी क्रम में जूनियर वर्ग में भी बीएसपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। जूनियर वर्ग में श्री शिवदीप राय ने ‘बेस्ट बॉक्सर’ का खिताब हासिल करते हुए 46–48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं श्री चितेश्वर ने 50–52 किलोग्राम वर्ग तथा श्री नमन कुमार साहू ने 57–60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर टीम की सफलता को और मजबूत किया।

खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे कोच श्री तीर्थ रजत के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।

बीएसपी प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#BSP_Boxing_Club #Youth_Junior_Boxing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *