KITG-2026 : कुश्ती के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

KITG-2026 : कुश्ती के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अंबिकापुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के दूसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और दमखम के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

KITG-2026 : कुश्ती के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के प्रमुख फाइनल मुकाबलों में महिला सीनियर 50 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की पूनम ओराँव ने तेलंगाना की के. गीता को 6-3 से पराजित किया, जबकि महिला सीनियर 62 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश की प्रियंका चौधरी ने असम की देबी दैमारी को 11-0 से हराया। पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन सीनियर 67 किलोग्राम में झारखंड के अंजीतकर मुंडा ने गुजरात के वसावा मुकेशभाई को 9-0 से हराया तथा 97 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के शमा हुन को 8-0 से मात दी। वहीं फ्रीस्टाइल सीनियर 74 किलोग्राम में जम्मू-कश्मीर के मुनैर हुसैन ने महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार को 11-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पदक विजेताओं में महिला 50 किलोग्राम वर्ग में पूनम ओराँव ने स्वर्ण, के. गीता ने रजत तथा चंचला कुमारी और रूपतालिन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला 62 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका चौधरी को स्वर्ण, देबी दैमारी को रजत तथा चांदनी नरेती और अनिशा बासुमातारी को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन 67 किलोग्राम में अंजीतकर मुंडा ने स्वर्ण, वसावा मुकेशभाई ने रजत तथा आकाश करदोंग और अक्षय कुमार ने कांस्य पदक जीता। 97 किलोग्राम वर्ग में नवीश कुमार को स्वर्ण, शमा हुन को रजत और साहिल चौधरी को कांस्य पदक मिला।

फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम में मुनैर हुसैन ने स्वर्ण, विक्रम साहेबराव पवार ने रजत तथा अंकुश कुमार और अम्रुत फक्कीरप्पा ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम में महाराष्ट्र के विनोद यशवंत सलाकार ने स्वर्ण, राजस्थान के अमित कुमार मीना ने रजत तथा हिमाचल प्रदेश के हरपाल सिंह ने कांस्य पदक जीता।

कुश्ती स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, तकनीकी कौशल और खेल भावना ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के आयोजन को सफल बनाया।

#KITG-2026 #Wrestling

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *