KITG-2026 : छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण जीतने पर मुख्यमंत्री ने निकिता को दी बधाई

KITG-2026 : छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण जीतने पर मुख्यमंत्री ने निकिता को दी बधाई

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में 160 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निकिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियों के अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और सपनों की उड़ान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा, “शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।” उन्होंने विश्वास जताया कि निकिता की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

#KITG-2026 #Nikita #CM_Sai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *