भारत विकास परिषद दुर्ग की नई कार्यकारिणी, तुलसी को सौंपी कमान
दुर्ग। समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित अग्रणी संगठन भारत विकास परिषद दुर्ग इकाई का आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारी का गठन साधारण सभा में संपन्न हुआ। अध्यक्ष के पद पर तुलसी सोनी, सचिव डॉ लक्ष्मी वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद देव ताम्रकार, सहसचिव डॉक्टर शेखर ताम्रकार को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
बैठक में रायपुर से पधारे पर्यवेक्षक सतीश मिश्रा एवं एस एन सिंह उपस्थित थे। वर्तमान सचिव तुलसी सोनी ने सभा की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। सतीश मिश्रा के द्वारा भारत विकास परिषद एवं परिषद के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यकलापों से सभा के सदस्यों को अवगत कराया।
अध्यक्ष सीए सुरेश कोठारी ने विगत दो वर्षों के कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख किया तथा पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के व्याख्यान को विशेष रूप से सराहा। कोषाध्यक्ष हर्ष जैन ने आय -व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। सचिव ने परिषद में उपस्थित नवीन सदस्यों को अपना परिचय प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया।
रायपुर इकाई से पधारे श्री चौधरी एस एन सिंह ने चुनावी कार्यवाही प्रारंभिक की। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष के नाम पर तुलसी सोनी का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने किया जिसका समर्थन वर्तमान कोषाध्यक्ष हर्ष जैन एवं अखिलेश नशीने ने किया। सर्वसम्मति से तुलसी सोनी को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सचिव पद हेतु डॉ लक्ष्मी वर्मा के नाम का प्रस्ताव डॉक्टर सुधीर हिशिकर ने किया जिसका समर्थन आनंद देव ताम्रकार और कविता छाबड़ा के द्वारा किया गया। सर्वसम्मति से डॉक्टर लक्ष्मी वर्मा को सचिव चुन लिया गया।
कोषाध्यक्ष पद हेतुआशीष शर्मा के नाम का प्रस्ताव सुबोध पांडे ने किया। समर्थन संजय कुकडे तथा डॉक्टर शेखर ताम्रकार ने किया। आशीष शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के लिए आनंद देव ताम्रकार के नाम का प्रस्ताव डॉक्टर सुधीर ऋषिकार के द्वारा किया गया तथा समर्थन सुरेश कोठारी के द्वारा किया गया तथा सहसचिव के लिए डॉक्टर शेखर ताम्रकार को मनोनीत करने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव हर्ष जैन ने किया तथा समर्थन सुबोध पांडे ने किया।
इस प्रकार सर्वसम्मति से सभी पदों का चयन किया गया। इस कार्यकारिणी सदस्य समिति का कुछ दिन पश्चात और विस्तार किया जाना है जिसमें महिलाओं के लिए विशिष्ट पद रखे जाएंगे एवं पर्यावरण कला और रोजगार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन हेतु भी प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे बैठक पर उपस्थित प्रांतीय अधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों का सचिव डॉ लक्ष्मी वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर डॉ प्राची श्री विक्रांत मिश्रा श्री जितेंद्र हासवानी श्री विकास जायसवाल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.. सभा की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई |












