मेरठ रोड की "Gay Mandi" पर नगर निगम ने बैठा दिया पहरा

मेरठ रोड की “Gay Mandi” पर नगर निगम ने बैठा दिया पहरा

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेरठ रोड पर प्रतिदिन एक देह मंडी सजती थी। शाम का धुंधलका फैलते ही शुरू हो जाने वाली इस मंडी में अच्छे खासे पैसे वाले लोग भी आते थे। यह बाजार देर रात 12 से 1 बजे तक चलता था। यहां की टूटी चाहरदीवारी और कुछ पेड़ ही सर्विस के लिए आड़ का काम करते थे। पर अब नगर निगम ने यहां बाउंड्रीवाल का फिर से निर्माण कर दिया और गेट लगाकर उसपर ताला भी जड़ दिया है।

इस देह मंडी की खासियत यह थी कि यह पुरुष वेश्याओं का बाजार था। इनके पास आने वालों में युवा छात्रों से लेकर बड़े बड़े रईस तक शामिल थे। कुछ तो अपनी महंगी कारों पर यहां पहुंचते थे। जिस्म बेचने वाले युवक यहां साड़ी, पैंट-टॉप, वन पीस आदि में घूमते रहते थे। सिहानी चुंगी पुलिस चौकी यहां से कुछ ही दूर थी। इस मंडी की खबरें मीडिया में आने के बाद नगर निगम और पुलिस के कान खड़े हो गए।

सरकारी सुलभ शौचालय के बराबर में नगर निगम के ट्यूबवेल की जिस जमीन पर ये अवैध धंधा चलता था, वहां अब ऊंची-ऊंची चारदीवारी होने के साथ गेट भी लग गया है जिस पर मोटा ताला लटका दिया गया है। दरअसल, जिस जगह ये काम होता था वहां नगर निगम का ट्यूबवेल लगा है। पहले यहां चारदीवारी थी, लेकिन ट्यूबवेल के रिबोर होने के चलते दीवार को तोड़ दिया गया था। दोबारा दीवार ना बनाए जाने के कारण ये जगह खुली पड़ी थी। आड़ के नाम पर यहां पेड़ और टूटी दीवार थी जहां पर ये गिरोह अपनी सर्विस देता था। इस गंदे खेल की गवाही वहां सैकड़ों की संख्या में पड़े यूज्ड कंडोम दे रहे थे।

#Gay_market #Gaziabad #Meerut_Road

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *