हैदराबाद में पकड़ा गया 4000 किलो नकली जिंजर-गार्लिक पेस्ट

हैदराबाद में पकड़ा गया 4000 किलो नकली जिंजर-गार्लिक पेस्ट

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फूड सेफ्टी रेड में बड़ी मात्रा में मिलावटी जिंजर-गार्लिक पेस्ट का पता चला है। इसकी सप्लाई रेस्टोरेंट और रिटेल आउटलेट्स को की जा रही थी। कमिश्नर की टास्क फोर्स ने एच-फास्ट टीम के साथ मिलकर यह छापेमारी की है।

टास्क फोर्स ने पाया कि कत्तेदान में स्थित एसआरके फूड प्रोडक्ट्स नाम की यूनिट अनहाइजेनिक हालात में काम कर रही थी। यह यूनिट घटिया कच्चा माल और एसिटिक एसिड और जैंथन गम जैसे एडिटिव्स का इस्तेमाल कर रही थी और फूड सेफ्टी के सही मानकों का पालन नहीं कर रही थी। अधिकारियों ने 4,032 किलोग्राम से ज्यादा मिलावटी पेस्ट, 6,210 किलोग्राम कम क्वालिटी का कच्चा माल और करीब 22 लाख रुपये का संबंधित सामान जब्त किया है।
हैदराबाद सिटी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में कच्चा लहसुन जमीन पर अनहाइजेनिक हालात में रखा हुआ दिख रहा है और जिंजर-गार्लिक पेस्ट का उत्पादन बेहद गंदे माहौल में हो रहा है। इस यूनिट के मालिक 55 वर्षीय हसन अली रूपानी को मिलावटी जिंजर-गार्लिक पेस्ट बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को आगे की कार्रवाई के लिए मैलारदेवपल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

#Fake_Ginger_Garlic_Paste #Spurious_Food

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *