सीएम हेल्पलाइन 1076 से एक सप्ताह में सुधर गया सौम्या का आधार कार्ड
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित बौरीपारा, शिकारी रोड निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की की समस्या का सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज एक सप्ताह में निराकरण हुआ है। सौम्या ने बताया कि वे कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय की छात्रा हैं। उनके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज होने के कारण शैक्षणिक कार्यों से संबंधित विभिन्न आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। नाम में त्रुटि होने की वजह से कक्षा 12वीं से संबंधित आवश्यक फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही थी, जिससे वे परेशान थीं।
सौम्या ने बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क कर आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग संबंधी समस्या बताई। शिकायत दर्ज कराने के लगभग एक सप्ताह के भीतर ही उनके नाम की त्रुटि का सुधार हो गया। सौम्या ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें नाम की त्रुटि के कारण शैक्षणिक आवेदन फॉर्म भरने में पहले जैसी परेशानी नहीं होगी।
#CM_Helpline1076












