‘एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत "संडे ऑन साइकिल" का आयोजन

‘एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” का आयोजन

रायपुर। भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों के अंतर्गत ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर साइक्लिंग गतिविधि ’(संडे ऑन साइकिल)’ का आयोजन किया गया।

साइक्लिंग गतिविधि का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल जी ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से साइक्लिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ साइक्लिंग यात्रा प्रारंभ की।

लगभग 5 किलोमीटर की साइक्लिंग यात्रा प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर इंजीनियरिंग कॉलेज, संगीत वाटिका, एग्रीकल्चर म्यूजियम, कॉलेज कैंपस एवं आवासीय परिसर होते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई।

साइक्लिंग गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. जी.पी. आयाम, डॉ. एच.के. सिंह, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, डॉ. राम कुमार ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण तथा एनएसएस स्वयंसेवक अमर सोनकर, मुकेश एवं सनत साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

#Sunday_On_Cycle #Ek_Ghanta_Khel_Maidan_Mein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *