बहुत जरूरी है हड्डियों की सेहत, वरना बेहद कष्टमय हो सकता है बुढ़ापा
लोगों की औसत आयु पूरी दुनिया में बढ़ रही है। इसके साथ ही घट रही है स्वस्थ जीवन शैली। खान पान भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हड्डियां न केवल आपके पूरे शरीर को एक आकार देती हैं बल्कि वह कंक्रीट में छिपे इस्पात का यह ढांचा है जो उसे स्थिरता प्रदान करती हैं। यदि हड्डियों का स्वास्थ्य बिगड़ी तो आपका तमाम पैसा आपके किसी काम नहीं आने वाला। आप कही भी जाने या घूमने फिरने के काबिल नहीं रहेंगे। यह भी हो सकता है कि बिस्तर या कुस्री से उठना तक भारी पड़ने लगे। आज हम आपको बता रहे हैं हड्डियों की उचित देखभाल के उपाय –
कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और बादाम जैसे खाद्य पदार्थों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपकी हड्डियों को जरूरी पोषण मिलता है। इसके अलावा सोया उत्पादों और संतरे के रस में भी कैल्शियम होता है, जो आपके आहार में शामिल किए जा सकते हैं।
विटामिन-डी हड्डियों के लिए एक जरूरी तत्व है क्योंकि यह शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है। सूरज की रोशनी आपकी त्वचा पर सीधा असर करती है, जिससे आपका शरीर स्वाभाविक रूप से विटामिन-डी बनाता है। इसलिए रोजाना कम से कम 15 मिनट धूप में बैठना चाहिए। इसके अलावा दूध जैसे खाद्य पदार्थों में भी विटामिन-डी पाया जाता है, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नियमित व्यायाम न केवल आपके शरीर को फिट रखता है बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। वजन उठाने वाले व्यायाम जैसे कि स्क्वाट्स, लंजेस आदि हड्डियों पर दबाव डालकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा दौडऩा, साइकिल चलाना या तैराकी जैसी गतिविधियाँ भी फायदेमंद होती हैं। इनसे आपके शरीर में रक्त का बहाव बढ़ता है और हड्डियों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे वे स्वस्थ रहती हैं।
धूम्रपान और शराब का सेवन हड्डियों पर बुरा असर डालता है। धूम्रपान से शरीर में रक्त का बहाव रुकता है, जिससे हड्डियों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। शराब का ज्यादा सेवन भी हड्डियों के विकास को प्रभावित करता है। इसलिए इन आदतों से दूरी बनाना जरूरी है ताकि आपकी हड्डियां स्वस्थ रहें। इसके अलावा तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें, जिससे आपकी मानसिक स्थिति बेहतर होगी और हड्डियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
ज्यादा वजन होने पर हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उनमें कमजोरी आ सकती है। सही वजन बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी हैं। इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना भी अहम है क्योंकि नींद पूरी होने पर शरीर खुद को ठीक करता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इन सरल सुझावों को अपनाकर आप अपनी हड्डियों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बना सकते हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।
(Pic Credit Queensland Health)
#Bone_Health #Vitamin_D #Calcium












