चिरायु योजना : जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन

चिरायु योजना : जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन

रायपुर। ई बच्चों के बेहतर भविष्य की राह भी आसान बना रही हैं। मुंगेली जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) के माध्यम से बच्चों में जन्मजात बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड पथरिया की चिरायु टीम ने जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैरों की समस्या से जूझ रही दो माह की बच्ची का उपचार कर उसके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम हथनीकला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दो माह की आयांश यादव के पैरों में जन्मजात टेढ़ेपन की समस्या सामने आई। चिरायु टीम ने तत्काल इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को जिला चिकित्सालय मुंगेली में अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार बच्ची का प्रति सप्ताह पोटेन्सी विधि से कास्ट (प्लास्टर) लगाकर उपचार किया गया। नियमित उपचार एवं चिकित्सकीय देखरेख से बच्ची के पैरों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा। उपचार के अगले चरण में बच्ची को जिला चिकित्सालय बिलासपुर ले जाकर विशेष जूता उपलब्ध कराया गया तथा परिजनों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए गए।

बच्ची के स्वास्थ्य में आए सकारात्मक सुधार को देखकर परिजन बेहद खुश हैं। उन्होंने समय रहते उपचार उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन एवं चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार मिलने से उनकी बच्ची के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना जैसी जनकल्याणकारी पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

#Chirayu_Yojana

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *