सोगड़ा आश्रम में राज्यपाल ने की मां काली की पूजा, श्री संभव राम बाबा से की भेंट

सोगड़ा आश्रम में राज्यपाल ने की मां काली की पूजा, श्री संभव राम बाबा से की भेंट

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सोगड़ा आश्रम में राज्यपाल ने की मां काली की पूजा, श्री संभव राम बाबा से की भेंट

आश्रम प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने गुरुपद श्री संभव राम बाबा जी से भेंट कर आश्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं परंपराओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी शशि कुमार उपस्थित थे।

#Sogda_Ashram_Maa_Kali #Governor_Ramen_Deka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *