बहुत अलग है ग्राम अहेरी का यह स्कूल, मातृशक्ति ने किया सहयोग

बहुत अलग है ग्राम अहेरी का यह स्कूल, मातृशक्ति ने किया सहयोग

दुर्ग। ग्राम अहेरी का एक अनौपचारिक विद्यालय। इस स्कूल की विशेषता यह है कि इसकी नींव जज्बातों पर खड़ी है। इसे सनातन के मार्गदर्शी सिद्धांतों पर चलाया जाता है। पढ़ने केवल वही आए जिसे पढ़ने की इच्छा हो। पढ़ाने का काम भी वही करे जिसे सिर्फ पढ़ाने का जुनून हो। इसे संचालित करते हैं श्री आरके ठाकुर। अब मातृशक्ति फाउंडेशन भी इस स्कूल से जुड़ गया है।

मातृशक्ति फाउंडेशन के सदस्यों ने पिछले सप्ताह इस स्कूल का अवलोकन किया। इस स्कूल को फाउंडेशन की तरफ से फर्नीचर उपलब्ध कराए गए हैं। फाउंडेशन की अंजलि, निशा, सुनीता, तृप्ति और डॉ अलका दास ने इस भ्रमण के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी। उन्होंने बच्चों को कुछ गेम्स खिलाए और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।

फाउंडेशन के सदस्यों से मिलकर बच्चे और श्री ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्री ठाकुर ने बताया कि स्कूल के बाद बच्चे घर जाकर फ्रेश होते हैं और फिर पढ़ने के लिए यहां आ जाते हैं। अधिकांश बच्चों का यहां 100 प्रतिशत अटेंडेंस है। ये बच्चे ऐसे परिवारों से आते हैं जहां ट्यूशन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। उन्हें इस काम से बहुत खुशी मिलती है।

श्री ठाकुर ने बताया कि बच्चे अच्छा मौहाल पाकर न केवल तेजी से सीख रहे हैं बल्कि शिक्षा में उनकी रुचि भी जागृत हो रही है। अब वे खुद भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के सदस्यों का स्कूल आना, इन बच्चों के साथ-साथ उन्हें भी नई ऊर्जा से काम करने के लिए प्रेरित कर रहा  है।

#Matrishakti #AheriFreeSchool

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *