नन्ही अनुराधा ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए गुल्लक तोड़कर सीटू को सौंप दी राशि

CITU sends relief fund to Kerala CMभिलाई। सीटू की पहल पर केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र की गई है। इसमें सेक्टर-7 मार्केट की छह साल की बच्ची अनुराधा का भी योगदान है। उसने अपना गुल्लक तोड़कर पूरा पैसा बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर दिया। हिन्दुस्तान स्टील एम्प्लाइज यूनियन सीटू के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पर्ची तथा डब्बा कलेक्शन का उपयोग किया। गुरूवार को इकट्ठा की गई राशि का हिसाब वरिष्ठ पत्रकारों एवं बीएसपी के अधिकारियों के समक्ष किया गया। कुल राशि 2 लाख 30 हजार रुपए केरल के मुख्य मंत्री राहत कोष में भेजा जा रहा है। संयंत्र कर्मियों ने पर्ची एवं डब्बा कलेक्शन के जरिए एक लाख 11 हजार 191 रुपए जुटाए। एसएफआई द्वारा स्कूली बच्चों से 7 हजार 231 रुपए जुटाए गए। माकपा ने 81 हजार 608 रुपए एकत्र किया।
सीटू ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राशि प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए बच्चों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *