ट्विन सिटी के फूडीज के बीच शेफ संजीव कपूर लगाएंगे मैजिकल तड़का

Master Chef Sanjeev Kapoorदुर्ग। जेसीआई दुर्ग-भिलाई के बुलावे पर पद्मश्री मास्टर शेफ संजीव कपूर 15 सितम्बर को यहां कार्यशाला कर रहे हैं। वे तीन घंटे तक लोगों को अनेक देशी विदेशी रेसिपीज सिखाएंगे। यह आयोजन जेसीआई दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष जेसी प्रणय राखी माहेश्वरी एवं जेसीवीक डायरेक्टर प्रतीक सीमा नाहर के नेतृत्व में शिवनाथ किनारे स्थित रोमन पार्क में आयोजित है। आयोजन की सूत्रधार आकांक्षा लूनिया ने बताया कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा 9 से 15 दिसम्बर तक जेसीवीक मनाया जा रहा है। Master-Chef-Sanjeev-Kapoor- Master Chef Sanjeev Kapoor JCIआकांक्षा ने बताया कि इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जेसीवीक के अंतिम दिन मास्टर शेफ संजीव कपूर के मैजिकल तड़का का आयोजन किया गया जिसमें प्रवेश पास के आधार पर होगा। दोपहर 2:30 से 5:30 तक उनकी कार्यशाला चलेगी। इस अवसर पर वे अनेक भारतीय और विदेशी रेसिपी के बारे में बताएंगे।
आकांक्षा ने बताया कि इस कार्यशाला में एंट्री स्ट्रिक्टली बाई इन्विटेशन है। इन्विटेशन के लिए फर्स्ट क्राय, अग्रसेन चौक, नेहरू नगर भिलाई, आंध्र खादी उद्योग, इंदिरा मार्केट दुर्ग तथा नाहर मेडिकल स्टोर्स, सिविक सेन्टर भिलाई से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नं. 9826770010, 945244991, 9827126000, 9926900998 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पास पर उसके मूल्य से ज्यादा के डिस्काउंट आफर दिए जा रहे हैं। भोजन रसिकों एवं कुकिंग का शौक रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *