भिलाई। गोवर्धनपुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्दजी सरस्वती आज यहां स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उनके स्वास्थ्य की रूटीन जांच की गई। शंकराचार्य ने अस्पताल में काफी वक्त गुजारा तथा चिकित्सकों से अस्पताल की भी जानकारी लेते रहे। उल्लेखनीय है कि स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल का उद्घाटन शंकराचार्यजी ने ही किया था। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉ राजन तिवारी, डॉ सत्येन डी ज्ञानी, डॉ राघवेन्द्र राय एवं डॉ समीर कठाले उपस्थित थे। शंकराचार्य अपने मंडल के साथ यहां पहुंचे थे। उनके भी स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई।












