शंकराचार्य महाविद्यालय में राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ मना एनसीसी दिवस
भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एनसीसी की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। आशा दीदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ध्यान और एकाग्रता का विशेष महत्व है। इसी की बदौलत वे अपने जीवन में सफल हो सकते है। देश में एनसीसी इसी परिपेक्ष्य में एक विशिष्ट भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जिसमें सेवा को विशेष तरजीह दी गयी है। कैडेट्स न केवल सेवा अपितु देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का वहन भी नि:स्वार्थ भाव से कर रहे हैं। वे प्रशंसा के पात्र हैं और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में करण पाण्डेय और दीपक उपाध्याय को सम्मानित किया गया जिन्होंने लेफ्टिनेन्ट डॉ. कृष्ण जीबोन मण्डल के मार्गदर्शन में थल सेना कैम्प (इन्टर ग्रुप कॉम्पिटिशन) तक की उपलब्धि प्राप्त की है। इसके अलावा अन्य कैडेट को बी. एवं सी. सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रह कर देश सेवा करने हेतु प्रेरित किया। अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कैडेटो की प्रशंसा की और कैडेटो को एन.सी.सी. के उद्देश्य, एकता और अनुशासन जीवन में आत्मसात कर एक अच्छे नागरिक बन देश की सेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के एन.सी.सी. प्रभारी लेफटिनेन्ट डॉ. के.जे. मण्डल, श्रीमती उज्जवला भोंसले का योगदान रहा उक्त कार्यक्रम में डॉ. अचर्ना झा, डॉ. अनिता पाण्डेय, डॉ. सुबोध द्विवेदी, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. रचना चैधरी तथा अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन सहा. प्राध्यापिका आकांक्षा सिंह ने किया।












