Zinota-Pharmacy-Shastri-Mar

Pediatrician Dr Mithilesh Dewangan

भिलाई। जिनोटा फार्मेसी ने शास्त्री मार्केट पावरहाउस में छत्तीसगढ़ का अपना पहला केन्द्र स्थापित किया है। यहां उचित मूल्य पर दवाओं की सहज उपलब्धता के साथ ही सभी विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। इससे रोगियों की बेहतर सेवा संभव हो सकेगी। यहां सभी प्रकार के टीकों को लगाए जाने की भी व्यवस्था होगी। जिनोटा फार्मेसी के संचालन प्रमुख कमल गुरनानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिनोटा फार्मेसी लोगों तक उचित मूल्य में सही दवा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। यह हमारा पहला केन्द्र है पर जल्द ही शहर में और आउटलेट्स के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में इसकी शाखाएं खोली जाएंगी। जिनोटा के फार्मेसी केन्द्र उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगी जो समयाभाव के कारण समय पर अपना इलाज नहीं करवा पाते।

Full size460 × 296

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *