भिलाई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उद्यमिता सम्मान की घोषणा की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर तक किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया एक अगस्त को प्रारंभ हो चुकी है। इसके तहत व्यक्तिगत स्तर पर पांच लाख एवं संस्थागत स्तर पर 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाना प्रस्तावित है। सम्मान के लिए अभ्यर्थी स्वयं को या किसी दूसरे व्यक्ति को नामित कर सकता है।












