भिलाई। निगम प्रशासन ने निदान-1100 में शहर से ऑनलाइन दर्ज सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ग्रेडिंग में ए ग्रेड हासिल कर रही है। निगम प्रशासन ने निदान-1100 में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने के बाद न केवल निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया, बल्कि निराकरण के बाद शिकायतकर्ता के फोन नंबर पर संपर्क कर फीडबैक लेने का कार्य भी किया है।












