भिलाई। नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में 5 से 8 मार्च तक होने वाली 25 वीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में खेलने के लिए छत्तीसगढ़ साइकिलिंग की टीम भी भाग ले रही है। साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावर ने बताया कि टीमों के चयन के लिए कटघोरा, जिला कोरबा में 10 फरवरी को तथा भिलाई में 24 फरवरी को फेडरेशन के मापदंडों के आधार पर राज्य स्तरीय साइकिलिंग चयन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई थी।












