दुर्ग। साईंस कालेज, दुर्ग में भौतिक शास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर एमएससी के विद्यार्थिओं के लिए पोस्टर, पॉवर पॉइंट प्रस्तुतीकरण, भाषण और स्वरचित कविता प्रतियोगिता कराई गयी। विभागाध्यक्ष एवं आईक्यूएसी कॉडिनेटर डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम के जीवन का हर पहलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।












